29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूची के स्टोर में लूटपाट, लुटेरों ने किया लाखों का माल साफ

Robbery At Gucci Store: गूची के एक स्टोर में फिर से लूटपाट का मालमा सामने आया है। इस लूटपाट को कुछ लुटेरों ने मिलाकर अंजाम दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 15 Nov 2023, 3:37 PM IST

robbery_at_gucci_store.jpg

Gucci store robbery

लूटपाट की वारदातें अक्सर ही देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही लूटपाट के कई वीडियो हमें देखने को मिलते हैं। पर आजकल लूटपाट के कई मामले ऐसे भी सामने आने लगे हैं जिनमें लोग सामान्य लुटेरे नहीं होते पर फिर भी लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे लोग अक्सर ही बड़ी दुकानों से सामान की लूटपाट करते हैं। अमेरिका में अक्सर ही इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं जब लोग बड़े ब्रांड्स के स्टोर्स से सामान लूटते हैं। इसी तरह का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें गूची (Gucci) के एक स्टोर में लूटपाट की वारदात दिखाई गई है।


गूची के स्टोर में कुछ लड़कों ने की लूटपाट

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में अमेरिका (United States Of America) के लॉस एंजिल्स (Los Angeles) में एक गूची का स्टोर दिखाया गया है जहाँ कुछ लड़के जैकेट पहनकर अपना सिर और मास्क से अपना चेहरा ढंककर घुस जाते हैं और स्टोर का सामान लूटकर भाग जाते हैं। मौके पर मौजूद दूसरे लोग सिर्फ इस लूटपाट की वारदात को देखते रहते हैं और लुटेरों को रोकने की कोशिश नहीं करते।

लाखों का माल साफ

गूची एक ग्लोबल ब्रांड है और दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड्स में से एक है। ऐसे में गूची का सामान काफी महंगा आता है। वीडियो में दिखाया गया है कि लुटेरों ने काफी सारा सामान लूट लिया। इससे पता चलता है कि लुटेरों ने गूची के इस स्टोर से लाखों का माल साफ कर दिया।

वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड पर चाकू से 57 वार करने वाले हत्यारे की होगी जेल से रिहाई, वजह कर देगी हैरान