हॉट ऑन वेब

महेंद्र सिंह धोनी का गाना गाते हुए वीडियो वायरल, लोगों ने की जमकर तारीफ

M.S. Dhoni Sings Song : एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है धोनी का गाया गाना धोनी इस वक्त रांची में अपने दोस्तों के साथ समय गुजार रहे हैं
2 min read
Dec 05, 2019
M.S. Dhoni Sings Song

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भले ही इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हो, मगर वो हमेशा ही मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। वे आजकल अपने होम टाउन रांची में अपने दोस्तों के साथ वक्त गुजार रहे हैं। फ्रेंड सर्किल के साथ बिताए लम्हों का माही का एक वीडियो (Viral Video) इन दिनों सोशल मीडिया में तेजी सी वायरल हो रहा है। जिसमें धोनी गाना गाते हुए नजर आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही , जब कोई बात बिगड़ जाए, गाना गाते हैं तो सभी लोग टकटकी लगाए देखते रह जाते हैं। सब ध्यान से उनका गाना सुन रहे होते हैं। इसी बीच माही गाने की लाइन भूल जाते हैं तो उनके साथ खड़े दोस्त उन्हें कंपनी देते हैं। वायरल वीडियो में माही गाने की लाइनें डायरी के पन्नों को पलट कर देखते हुए नजर आते हैं। धोनी का ये वीडियो एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

महेंद्र सिंह धोनी की गायिकी वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लाखों बार देखा गया है। मालूम हो कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों ब्रेक पर हैं। 38 साल के धोनी जुलाई में इंग्लैंड में वनडे विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद से नहीं खेल रहे हैं। वह वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए और इसके बाद दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेले।

Published on:
05 Dec 2019 01:56 pm