हॉट ऑन वेब

मुकेश अंबानी का बटुआ रहता है खाली, बिना कार्ड और कैश के ऐसे करते हैं पेमेंट

Mukesh Ambani Wallet :अंबानी ने एक इंटरव्यू में खुद किया था इस बात का खुलासा मुकेश अंबानी के लिए पैसा नहीं करता है मैटर, कहते हैं छिन जाती है आजादी

less than 1 minute read
Dec 29, 2019
Mukesh Ambani Wallet

नई दिल्ली। यूं तो मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) देश के सबसे अमीर इंसानों में से एक है। उनके पास शान-ओ-शौकत की सारी चीजें मौजूद हैं। ऐसे में सबको लगता होगा कि उनकी जेब या वॉलेट हमेशा रुपयों से भरी होती होगी। मगर आप ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे कि अंबानी का वॉलेट (wallet) हमेशा खाली रहता है। उनके पास ना तो कोई एटीएम होता है और न ही अन्य कार्ड्स।

लोग सोचते हैं कि उनके पास कैश की तो भरमार रहती होगी। मगर मुकेश अंबानी के पास कैश तक नहीं रहता है। ऐसे में वो किसी भी चीज का पेमेंट कैसे करते हैं ये सोचने वाली बात है। ऐसे में अंबानी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए पैसा मायने नहीं रखता है। वे बचपन से पैसे अपनी जेब में रखते थे। वे बटुआ या वॉलेट नहीं रखते हैं। वही आदत उनकी अभी भी है।

अंबानी ने इस बात का भी खुलासा किया कि वे खाने के बेहद शौकीन हैं। इसलिए वो सड़क किनारे खड़े ठेले (street food) पर खड़े होकर भी खाना खा लेते हैं। ऐसे में उनका पेमेंट उनके साथ चल रहे लोग करते हैं क्योंकि अब वे अपने पास कैश भी नहीं रखते हैं। अंबानी का मानना है कि पैसा रखने से व्यक्ति की फ्लेक्सिबिल्टी खत्म हो जाती है।

Published on:
29 Dec 2019 11:18 am
Also Read
View All