हॉट ऑन वेब

महिला ने लिफ्ट में बच्ची के साथ की हैवानियत, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

मुंबई के सबर्बन ट्रॉमबे इलाके में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 12:01 PM IST
shocking video
महिला ने लिफ्ट में बच्ची के साथ की हैवानियत, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

नई दिल्ली: मुंबई के सबर्बन ट्रॉमबे इलाके में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बिल्डिंग की लिफ्ट में महिला चार साल की बच्ची को बुरी तरह पीटते हुए कैमरे में कैद हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला तंत्र—मंत्र करती है और बच्ची को पीटते हुए जादू—टोना कर रही थी। पुलिस ने महिला की पहचान कर उसे अरेस्ट कर लिया है।


वीडियो के मुताबिक, महिला बच्ची को लिफ्ट में घसीट कर लाती है। इसके बाद बच्चे की लात—घूंसों से बुरी तरह पिटाई करने लगती है। बताया जा रहा है कि वह इस दौरान मंत्र पढ़ती जा रही थी है। बच्चे की चीख सुनकर बाहर परिवार वाले लिफ्ट का दरवाजा पीटते रहे। हंगामा होते देख दूसरे लोग भी मौके पर पहुंचते है, जिसके बाद बच्ची को छुड़ाया जाता है।


बता दें, पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। महिला की पहचान रिजवान बेगम के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में महिला गुमराह करने की कोशिश कर रही है। वह लगातार अपने बयान बदल रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि महिला के पास कुछ ऐसी चीजें मिली हैं, जिनके आधार पर उसके तंत्र—मंत्र करने पर शक जताया जा रहा है।

Published on: