हॉट ऑन वेब

ये है रहस्यमी कुआं, पानी की जगह निकली है रोशनी

यह दुनिया अजीबोगरीब चीजों और कहानियों से भरी हुई है। आज आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। पुर्तगाल के सिन्तारा में एक रहस्यमयी कुआं है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें हर वक्त रोशनी निकलती रहती है। यह रोशनी कहां से आती है इसका पता आज तक नहीं चल पाया है।

2 min read
wishing well

यह दुनिया अजीबोगरीब चीजों और कहानियों से भरी हुई है। कुछ जगहों के बारे में खूब जांच-पड़ताल की लेकिन फिर भी इन रहस्यमयी जगहें से कोई पर्दा नहीं उठ सका। आपने कुए, तालाब और बावरी के बारे में कई हिस्से सुने होंगे। आज आपको एक ऐसे रहस्यमयी कुए के बारे में बताने जा रहे है जिसमें पानी नहीं निकलता बल्कि हर वक्त रोशनी निकलती रहती है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि ये रोशनी कहां से आती है इसका पता आज तक नहीं चल पाया है। वैज्ञानिक भी आज तक ये पता नहीं कर पाए हैं कि आखिर ये रोशनी कहां से आती है। यह पुर्तगाल के सिन्तारा में स्थित है। आइए जानते है इस रहस्यमयी कुए के बारे में।

कुएं से हर वक्त निकलती है रहस्यमय रोशनी
यह रहस्यमयी कुआं पुर्तगाल के सिंतारा के पास क्यूंटा डा रिगालेरिया में स्थित है। दिखने में इसकी बनावट अजीबोगरीब है। आपको जानकर हैरानी होगी क‍ि इस कुएं में रोशनी की कोई व्‍यवस्‍था नहीं है। फिर भी हर वक्त इस कुएं की जमीन के अंदर से एक रोशनी निकलती है। कुंए से आने वाली इस रोशनी के रहस्‍य को समझने की काफी कोश‍िशें की गईं लेक‍िन आज तक पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें- दुनिया के सिर्फ 112 लोग ही करते है ये नौकरी, एक भारतीय भी हैं शामिल, जानिए क्या है काम


आज भी अनसुलझी पहेली
इस कुएं की गहराई चार मंजिला इमारत के समुतल्य है। इस कुएं में जितना ज्यादा जमीन के अंदर जाने की कोशिश की जाती है, कुआं उतना ही संकरा होता चला जाता है। अब इन रहस्यमयी गुत्थियों के बीच यह कुआं आज तक लोगों के लिए एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है। इसकी स्थापना का प्रमाणित उद्देश्य आज तक कोई समझ नहीं पाया है।

यह भी पढ़ें- अजीबोगरीब कानून! यहां बिना नहाए रात को बिस्तर पर सोना है गैरकानूनी


'विशिंग वेल' के नाम से मशहूर
यह कुआं 'विशिंग वेल' के नाम से पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। इसको लेकर लोगों के मन में गहरी आस्था भी है। दुन‍ियाभर से लोग यहां आते हैं और अपनी व‍िशेज पूरी करने की दुआएं मांगते हैं। ऐसी मान्‍यता है क‍ि इसमें अगर स‍िक्‍का डालकर अपनी व‍िशेज कही जाएं तो वह जल्‍दी से जल्‍दी पूरी हो जाती हैं।

Published on:
12 Jun 2022 02:27 pm
Also Read
View All