गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले अरविंद रणछोड़भाई पटेल ने नेचुरल वॉटर कूलर विकसित किया है। अब उनके बेटे जयमीन पटेल इस काम को संभाल रहे हैं। अरविंद ने नोशन टेक्नोक्रेट्स स्टार्टअप शुरू किया है। नेचुरल वॉटर कूलर के जरिए गर्म हवाओं के बीच भी पानी को ठंडा रखा जाता है।
देश की राजधानी नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में चल रहे पीपल्स फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन में लोगों के नवाचार प्रदर्शित किए गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले अरविंद रणछोड़भाई पटेल ने नेचुरल वॉटर कूलर विकसित किया है। इसका प्रोटोटाइप 1999 में विकसित किया था। 2012 में एडवांस वर्जन लेकर आए। अब उनके बेटे जयमीन पटेल इस काम को संभाल रहे हैं। अरविंद ने नोशन टेक्नोक्रेट्स स्टार्टअप शुरू किया है। उन्हें केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया स्कीम के तहत 2017 में मान्यता भी मिली थी।
जयमीन पटेल ने बताया, नेचुरल वॉटर कूलर के जरिए गर्म हवाओं के बीच भी पानी को ठंडा रखा जाता है। एक नेचुरल वॉटर कूलर 150 लीटर तक ठंडा पानी उपलब्ध करा सकता है। कूलर के साथ त्रिपाल पर सोलर पैनल भी फिट किया है। इसको कूलर से कनेक्ट किया है। कूलर के ऊपर लगा फैन सोलर पैनल के जरिए मूव होता है। कूलर की बॉडी में छह छेद हैं, जिनसे गर्म हवा कूलर में प्रवेश करती है।
फैन सोलर पैनल के उपयोग से गर्म हवाओं को वॉटर कूलर की बॉडी में एयर सर्कुलेशन में मदद करता है। कूलर की बॉडी के अंदर कॉपर ट्यूब मौजूद हैं। इस पर फैब्रिक लगा हुआ है। फैब्रिक पर गर्म हवा लगते ही यह पानी को ठंडा करना करना शुरू कर देता है। कूलर में मौजूद पानी 45 डिग्री के तापमान में भी 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा पानी उपलब्ध कराता है। इस प्रोडक्ट को रेलवे स्टेशनों, स्कूलों में भी स्थापित किया है। एक कूलर की कीमत डेढ़ लाख रुपए है।
हरियाणा में यमुनानगर जिले के दामला गांव निवासी धर्मबीर कंबोज ने मल्टी फूड प्रोसेसिंग मशीन तैयार की है। इससे टमाटर की चटनी, आंवले के लड्डू, नेचुरल परफ्यूम, कॉफी, खोया समेत 100 से ज्यादा खाने के प्रोडक्ट तैयार किए जा सकते हैं। एक घंटे में 200 किलो के हर्बल प्रोडक्ट और फलों को प्रोसेस करने की मशीन की क्षमता है। मशीन को 2007 में विकसित किया था। उन्होंने इस मशीन का पेटेंट भी कराया। धर्मबीर ने बताया कि यह मशीन 60 हजार से 1,07,000 रुपए तक उपलब्ध है।