हॉट ऑन वेब

जेल में नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरीयम के साथ होगा कुछ ऐसा, मिलेगी सिर्फ ये सुविधाएं

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम शरीफ को कोर्ट की तरफ से जेल में B क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 4:32 PM IST
Nawaz Sharif and Maryam
जेल में नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरीयम के साथ होगा कुछ ऐसा, मिलेगी सिर्फ ये सुविधाएं

नई दिल्ली। जैसा कि आप जानते हैं कि हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले कोर्ट ने सजा दे दी।दोनों शुक्रवार की रात लंदन से लाहौर लौटे। एयरपोर्ट पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और वहां से उन्हें सीधा रावलपिंडी स्थित सेंट्रल जेल ले जाया गया है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार नवाज शरीफ और मरियम शरीफ को रावलपिंडी के अदियाला सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। यह सब सुनकर आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि क्या उन्हें एक आम कैदी की तरह रखा जाएगा या जेल में उन्हें विशेष सुविधाएं दी जाएगी?

आपके इस सवाल का जवाब हम देते हैं। बता दें,पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम शरीफ को कोर्ट की तरफ से जेल में B क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अब आपको बताते हैं उन्हें इन सुविधाओं के अन्तर्गत जेल में क्या-क्या मिलेगी।

सबसे पहले तो बता दें, दोनों को हर रोज जेल में पढ़ने के लिए उर्दू न्यूज पेपर, अंग्रेजी और उर्दू की किताबें दी जाएगी। जेल में दोनों को 21 इंच की टीवी भी मिलेगी जिसमें केबल कनेक्शन लगा होगा।

जहां तक रही खाने की बात तो इस संदर्भ में दोनों अगर चाहें तो जेल में अपना खाना बना सकते हैं और अगर मन हो तो घर से भी मंगा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें पैसे चुकाने होंगे। इन सबके अलावा एक टेबल, एक कुर्सी, सोने के लिए पर्सनल बिस्तर, लकड़ी की आलमारी, वॉशरूम के लिए पर्सनल सैनेटेरी का सामान यूज कर सकते हैं।

उन्हें जेल में एअर कंडीशनर या फ्रीज के इस्तेमाल की अनुमति अभी तक नहीं मिली है। इन सबके अतिरिक्त सरकार उन्हें अन्य सुविधाएं नहीं दे सकती है। दोनों को उच्च प्रोफ़ाइल कैदियों के रूप में रखा जाएगा, जहां उनके सुरक्षा की सारी व्यवस्था होगी।

पूर्व सांसद होने के नाते यदि नवाज शरीफ अनुरोध करते हैं तो उन्हें ‘बेहतर श्रेणी’ वर्ग की जेल में भेजा जा सकता है। हालांकि, उनकी बेटी मरियम को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यह साबित करना होगा कि उन्होंने आयकर के रूप में सालाना कम से कम छह लाख रुपये का भुगतान किया है।

Published on: