नई दिल्ली। पाकिस्तान की सियासत में इन दिनों सरगर्मिया काफी तेज हैं। चुनाव सिर पर हैं और राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पाकिस्तान लौटना और आते ही बेटी मरियाम के साथ गिरफ्तार हो जाना भी सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। नवाज शरीफ और उनकी बेटी को रावलपिंडी स्थित आदियाला जेल में रखा गया है। देश के इस प्रभावशाली परिवार को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन मामलों में से एक में दोषी करार दिया गया है। ऐसे में पूर्व पीएम के पास अब कौनसे शरीफ रास्ते बचे हैं...