हिंदू ऐसा मानते हैं कि 'रामायण मास' मॉनसून के साथ आने वाली बीमारियों और अन्य समस्याओं से उनकी रक्षा करेगा। केरल के दो मुख्य दल सीपीएम और कांग्रेस 17 जुलाई से शुरू होने वाले 'रामायण मास' के सेलिब्रेशन में एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ में लगे हैं, लेकिन इन दोनों का ही मकसद बीजेपी और संघ के राम रथ को रोकना है। रामायण मास के दौरान ज्यादातर हिंदू परिवारों में रोजाना इस महाकाव्य का पाठ होता है।