एडवोकेट सैयद रिजवान अहमद ने गुरुवार को गोमती नगर थाने में तहरीर देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के खिलाफ बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर आपत्तिजनक बयान देते रहते हैं, लेकिन इस बार शशि ने अपना बयान देश के खिलाफ दिया है। इसी बात से आहत होकर मैं थाने में तहरीर दी है जिससे कि शशि थरूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। रिजवान ने यह भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल हैं और उनके नेता बयान देने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है। इस बयानबाजी को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए, जिससे किसी देशभक्त को भावनाएं आहत हों। वहीं इस मामले में गोमती नगर के थानाध्यक्ष देवी प्रसाद ने बताया है कि इस्लामिक स्कालर रिजवान अहमद ने शशि थरूर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस उसके अनुसार पहले जांच करेगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।