हॉट ऑन वेब

लॉकडाउन में हुआ निकाह, वीडियो कॉल के जरिए पूरी की गई रस्में

औरंगाबाद में एक निकाह का आयोजन किया गया। इस शादी में तकरीबन 10 लोग शामिल थे। निकाह की सारी रस्में वीडियो कॉल के जरिए पूरी की गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2020, 11:27 AM IST
Nikah Ceremony
Nikah Ceremony

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) पिछले कुछ दिनों से भारत में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इस लॉकडाउन ( Lockdown ) के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) की बात कही जा रही है।

लॉकडाउन ( Lockdown ) के बीच महाराष्ट्र ( Maharastra ) के औरंगाबाद ( Aurangabad ) के रहने वाले एक मुस्लिम ( Muslim ) परिवार ने सोशल डिस्टसिंग ( Social Distancing ) के नियमों का जिस तरह से पालन किया है वह पूरे समाज के लिए मिसाल है।

औरंगाबाद में एक निकाह का आयोजन किया गया। इस शादी में तकरीबन लोग शामिल थे। निकाह की खासियत ये रही कि सारी रस्में वीडियो कॉल के जरिए पूरी की गई। इसके साथ ही निकाह की मेहर की रकम भी वीडियो कॉल ( Video Call ) के जरिए दुल्हन और उनके घरवालों को सुनाया गया।

आपको बता दें कि भारत में कोरोनावायरस ( coronavirus s ) के संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में 600से ज्यादा कोरोना ( Corona ) के मामले सामने आए हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 68 पहुंच गई है।

Published on: