Nirbhaya Accused Pawan : स्केच और शायरी के जरिए निर्भया के दोषी पवन ने बयां किया हाल-ए-दिल एक फरवरी को होनी है दोषियों को फांसी, टालने के लिए लगा रहे है जुगाड़
नई दिल्ली। निर्भया के दोषी (Nirbhaya Accused) फांसी की सजा टालने के लिए लगातार नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। हालांकि उनकी कोशिशें कामयाब होती नहीं दिख रही है। उन्हें एक फरवरी को सूली पर लटकाया जाना है। मगर इतने दिनों से जेल की सलाखों में रह रहे दोषी पवन (Pawan) ने एक नोटबुक बनाई है। जिसमें उसने शायरी और स्केच के जरिए निर्भया के साथ की गई दरिंदगी की कहानी बयां की है। इतना ही नहीं उसने चित्रों के जरिए अपने परिवार वालों को भी याद किया है।
19 पन्नों की इस नोटबुक को दोषी पवन ने "दरिंदा" नाम दिया है। उसने जेल (Jail) की सलाखों में रहते हुए उन सभी दिनों को याद किया, जिसका आज उसे पछतावा है। उसकी एक स्केच निर्भया को लेकर भी है। जिसमें एक पंजे में कैद लड़की दिखाई दे रही है। इसके अलावा दोषी ने 'आई लव यू मॉम' भी लिखा। वहीं दूसरी तस्वीर में उसने एक महिला की तस्वीर बनाकर भी अपने प्रेम का इजहार किया, लेकिन वो स्त्री कौन है इस बात का पता नहीं चल सका है।
विनय ने अपनी नोटबुक में अपने कई दोस्तों का जिक्रइ भी किया। जिनका नाम राजू, कमल, रोहित सिंह और दिनेश है। उसने लिखा, मेरे प्रिय दोस्तों मैं तुमको बहुत मिस कर रहा हूं। मैं तुमको बहुत प्यार करता हूं। नोटबुक के अलावा विनय ने 170 पन्नों की एक डायरी भी लिखी है। हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसे अभी तक उपलब्ध नहीं कराया है। विनय से जब नोटबुक के टाइटल के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वो उस काली रात को नहीं भूल सकते हैं, जब उसने ये घिनौना काम किया था। इसलिए उसने इसका शीर्षक दरिंदा रखा।