हॉट ऑन वेब

ऑक्टोपस भी बदलता है रंग, देखें वीडियो

Octopus Can Change Colour: ऑक्टोपस भी अपना रंग बदल सकता है। आइए देखते हैं कैसे।

less than 1 minute read
Octopus changing colour

जानवरों की दुनिया भी अनोखी ही है। अक्सर ही हमें जानवरों के नए-नए ढंग देखने को मिलते हैं। कई बार हमें जानवरों की नई प्रजातियों के बारे में भी पता चलता है तो कई बार जानवरों की अलग हटके ट्रिक के बारे में। कई जानवर ऐसे होते हैं जिनके पास लग हटके ट्रिक होती है। कुछ जानवर तो ऐसे भी होते हैं जो अपना रंग बदल सकते हैं। आपने गिरगिट को ऐसा करते तो देखा होगा, पर क्या आपको पता है कि ऑक्टोपस (Octopus) भी ऐसा कर सकता है? जी हाँ, आपने सही पढ़ा। ऑक्टोपस के पास सिर्फ स्याही छोड़ने की ट्रिक ही नहीं, बल्कि रंग बदलने की ट्रिक भी है।


पानी के भीतर ऑक्टोपस ने बंदला रंग

सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें जानवरों के वीडियो भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो शेयर किया गया है। यह एक ऑक्टोपस का वीडियो है जो पानी के अंदर है। पानी के अंदर तैरता हुआ ऑक्टोपस अचानक से रुक जाता है और अपना रंग बदल लेता है। फिर ऑक्टोपस एक बार दोबारा अपने पहले वाले रंग में आ जाता है और तैरते हुए आगे बढ़ता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Updated on:
29 Oct 2024 01:21 pm
Published on:
25 Jan 2024 05:01 pm
Also Read
View All