1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाईलैंड में पर्यटक ने शेर के बच्चे को पीछे बिठाकर चलाई लग्ज़री कार, देखें वायरल वीडियो

Tourist Roams Around In Car With Something Shocking: थाईलैंड में हाल ही में एक यात्री कुछ ऐसा करते पाया गया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Oct 2024, 1:23 PM IST

tourist_with_lion_cub_in_bentley.jpg

Tourist with lion cub in Bentley

दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें घूमने-फिरने का शौक होता है। लोग अपने देश में तो घूमते ही हैं, पर विदेशों में भी घूमते हैं। अपनी यात्राओं के दौरान पर्यटक कई तरह की चीज़ें करते हैं। आज का दौर सोशल मीडिया का है और सोशल मीडिया पर अक्सर ही कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। लोग अक्सर ही अपनी यात्राओं के दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो है जिसमें एक पर्यटक थाईलैंड में घूमता हुआ दिख रहा है। पर इस दौरान वह कुछ ऐसा करता है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।


लग्ज़री कार में शेर के बच्चे को बिठाकर घूमा शख्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला है। इस वीडियो में एक शख्स थाईलैंड के पटाया शहर में लग्ज़री कार कन्वर्टिबल बेंटले में घूम रहा है। शख्स खुद ही कार ड्राइव कर रहा है। पर कार की बैकसीट पर उसने शेर के बच्चे को बिठाया हुआ है, जो देखने में 4-5 महीने का लग रहा है। जिसने भी यह नज़ारा देखा वो यह देखकर हैरान रह गया।


शेर की मालकिन को मिल सकती है सज़ा

जानकारी के अनुसार शेर का बच्चा एक महिला का था, जिसे रत्चबुरी प्रांत में शेर के बच्चे को रखने की अनुमति मिली थी। पर वह उसे बिना अनुमति के वहाँ से कहीं और नहीं ले जा सकती थी। महिला का दोस्त शेर के बच्चे को लेकर न सिर्फ दूसरी जगह गया, बल्कि कार में उसे बिठाकर घूमा भी। ऐसे में महिला को कानून का पालन न करने पर करीब 6 महीने की जेल की सज़ा या करीब 1,16,443 रुपये का जुर्माना या दोनों भुगतना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- जापान में कमाल का कैफे जहाँ कॉफी पर उकेर देते हैं तस्वीर, देखें वीडियो