1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जापान में कमाल का कैफे जहाँ कॉफी पर उकेर देते हैं तस्वीर, देखें वीडियो

Coffee Art: आर्ट कई तरह की होती हैं। इनमें कॉफी आर्ट भी शामिल है। जापान में एक ऐसा कैफे है जहाँ पर कमाल की कॉफी आर्ट देखने को मिलती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Oct 2024, 1:17 PM IST

coffee_shop.jpg

Coffee Shop

आर्ट (Art) यानी कि कला दुनियाभर में है। आर्ट के अलग-अलग रूप और प्रकार हैं। दुनियाभर में कई ऐसे लोग होते हैं जिनमें आर्ट का हुनर होता है और यह हुनर इतना कमाल का होता है कि देखते ही बनता है। सोशल मीडिया के इस दौर में जहाँ हमें तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, अक्सर ही आर्ट के हुनर के वीडियो भी हमें देखने को मिलते हैं। इन वीडियो को देखकर हैरानी तो होती ही है कि लोग ऐसा कैसे कर लेते हैं, पर आर्ट को देखकर अच्छा भी लगता है। आर्ट में कॉफी आर्ट (Coffee Art) भी होती है जिसमें लोग कॉफी पर कलाकारी करते हैं। जापान में ऐसा ही एक कैफे है जहाँ पर कमाल की कॉफी आर्ट देखने को मिलती है।


जापान में कमाल का कैफे जहाँ कॉफी पर उकेर देते हैं तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है। इस वीडियो में जापान में एक कैफे दिखाया गया है। इस कैफे में बरिस्टा कॉफी पर कोई भी तस्वीर उकेर देते हैं। आप अपनी कॉफी पर जो भी चाहेंगे कैफे के बरिस्टा आपकी कॉफी पर उसी तस्वीर को उकेर देते हैं।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- महिला ने बॉस से बनाया बीमार होने का बहाना, बाद में दोनों ने एक ही विमान में भरी उड़ान