1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला ने बॉस से बनाया बीमार होने का बहाना, बाद में दोनों ने एक ही विमान में भरी उड़ान

Sick Leave Excuse Almost Failed: अक्सर ही लोग छुट्टी लेने के लिए अपने बॉस से बीमार होने का बहाना बनाते हैं। पर कई बार उनका झूठ पकड़े जाने की नौबत भी आ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ ऑस्ट्रेलिया की एक महिला के साथ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 23 Jan 2024, 4:52 PM IST

jetstar_flight.jpg

Jetstar Flight

दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो बीमार होने का बहाना बनाकर काम से छुट्टी लेते हैं। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। आपने भी कभी न कभी ऐसा ज़रूर किया होगा जब आपने छुट्टी के लिए अपने बॉस से बीमार होने का झूठा बोला हो। लोग छुट्टी के लिए तरह-तरह के बहाने बनाते हैं और उनमें से एक बहाना है बीमार होने का। हालांकि कई बार झूठ पकड़े जाने की नौबत भी आ जाती है और ऐसे में बहाना बनाने वाले लोगों का भी भंडाफोड़ होने के करीब आ जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक महिला के साथ हुआ।


महिला ने छुट्टी के लिए बॉस से बनाया बीमार होने का बहाना

ऑस्ट्रेलिया (Australia) में हाल ही में एक महिला ने अपने बॉस से बीमार होने का बहाना बनाया। लेयला सोआरेस (Leila Soares) नाम की एक महिला ने अपने मैनेजर को मेसेज करके बीमार होने का बहाना बनाया जिससे उसे छुट्टी मिल सके। लेयला के मैनेजर ने उसकी बात पर भरोसा करते हुए उसे छुट्टी दे दी। छुट्टी मिलने के बाद लेयला छुट्टी मनाने के लिए विमान से दूसरी जगह जाने के लिए निकल गई। पर विमान में उसने कुछ ऐसा देखा जिससे वह भी कुछ देर के लिए घबरा गई।

एक ही विमान से भरी दोनों ने उड़ान

लेयला छुट्टी मनाने के लिए जिस विमान से जा रही थी, उसने उसी विमान पर अपने मैनेजर को भी देखा। मैनेजर को देखने के बाद लेयला ने अपने चेहरे को कवर कर लिया जिससे उसका मैनेजर उसे पहचान न सके। हालांकि उसका मैनेजर आगे से विमान पर सवार हुआ था और लेयला पीछे से तो मैनेजर ने लेयला को नहीं देखा और उसका झूठ पकड़ा जाने से बच गया।

हालांकि लेयला ने इंटरनेट पर इस बारे में पोस्ट की। तो ऐसे में अगर उसके मैनेजर को इस पोस्ट के बारे में पता चल गया तो लेयला के झूठ से पर्दा भी उठ जाएगा।


यह भी पढ़ें- पानी के तेज़ बहाव में बही बस, देखें वायरल वीडियो