1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी के तेज़ बहाव में बही बस, देखें वायरल वीडियो

Bus In Heavy Water Flow Of River: पानी के तेज़ बहाव में एक बस के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी दंग रह गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Oct 2024, 1:16 PM IST

bus_in_heavy_water_flow.jpg

Bus in heavy river flow

पानी के तेज़ बहाव में बहुत ही शक्ति होती है। इतनी शक्ति कि इसमें भारी-भरकम चीज़ें भी बह जाती हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही कई तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं। इनमें ऐसे वीडियो भी होते हैं जिनमें पानी के बहाव की शक्ति दिखाई जाती है और इसमें बहती हुई चीज़ें भी। भारी-भरकम चीज़ें भी जब पानी के बहाव के आगे टिक नहीं पाती, तो देखकर एक बार हैरानी तो होती है, पर साथ ही पानी की शक्ति का अंदाज़ा भी होता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक बस के साथ।


नदी पार कर रही थी बस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जो समोआ का बताया गया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है। इस वीडियो में एक बस दिखाई गई है जो यात्रियों से भरी हुई है। यह बस सभी यात्रियों को नदी पार करा रही है। नदी में पानी का बहाव मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से काफी तेज़ दिख रहा है। ऐसे में बस ड्राइवर काफी धीरे और सावधानी से बस चलाता हुआ आगे बढ़ता है।

दूसरी ओर पहुंचने से पहले हुआ हादसा

बस दूसरी ओर पहुंचने से कुछ ही दूर होती है, कि तभी अचानक से नदी में पानी के तेज़ बहाव की वजह से गड्ढे में अटककर पलट जाती है। पलटकर बस पानी के बहाव में बह जाती है। ऐसा होते देखकर आसपास के लोग दंग तो हो ही जाते हैं, साथ ही चिंतित भी।

यह हादसा 2013 में हुआ था और इसमें 2 लड़कियों की मौत हो गई थी। कई लोग इस हादसे में घायल हो गए थे। इस वायरल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- हाईवे पर ज़्यादा तेज़ रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाना पड़ा शख्स को भारी, देखें एक्सीडेंट का वीडियो