1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईवे पर ज़्यादा तेज़ रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाना पड़ा शख्स को भारी, देखें एक्सीडेंट का वीडियो

Riding Motorcycle Too Fast On Highway Goes Wrong: हाईवे पर ज़्यादा तेज़ रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाना कई बार भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Oct 2024, 1:37 PM IST

too_fast_motorcycle_on_highway.jpg

Riding motorcycle too fast on highway

दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें रफ्तार का जूनून होता है। ऐसे लोग अपने व्हीकल्स को काफी तेज़ रफ्तार में चलाते हैं। ज़्यादा तेज़ रफ्तार से व्हीकल चलाना न सिर्फ दूसरे लोगों के लिए, बल्कि चलाने वाले के लिए भी काफी खतरनाक होता है। ऐसा करने से दूसरे लोगों को चोट लगने का जोखिम तो होता है ही, खुद चोटिल होने का भी जोखिम रहता है। पर इसके बावजूद लोग मानते नहीं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। इसी तरह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ज़्यादा तेज़ रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहा है और उसको इसका परिणाम भी भुगतना पड़ता है।


हाईवे पर ज़्यादा तेज़ रफ्तार से चलाई मोटरसाइकिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो फिर से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स ज़्यादा तेज़ रफ्तार में हाईवे पर मोटरसाइकिल चला रहा है और ऐसा करने का वीडियो भी बना रहा है।

हुआ एक्सीडेंट

ज़्यादा तेज़ रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने पर उसका बैलेंस बिगड़ने लगता है जिसे वीडियो में साफ देखा जा सकता है। मोटरसाइकिल चला रहे शख्स से फिर वो काबू नहीं होती और उसका एक्सीडेंट हो जाता है और मोटरसाइकिल समेत शख्स भी हाईवे के किनारे जाकर धड़ाम से गिरता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- सीढ़ियों से गिरते शख्स ने खुद को कमाल के अंदाज़ में संभाला, देखें वीडियो