हॉट ऑन वेब

इन 5 देशों में आज भी नहीं है एयरपोर्ट, जानिए कैसे करते है दूसरे मुल्क की यात्रा

आज दुनिया के ज्यादातर देश एडवांस एयर सिस्टम में काम कर रहे हैं। सभी देशों के लोगों के पास हर प्रकार सुविधाएं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी कुछ देश ऐसे हैं, जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है। ये दूसरे देश के एयरपोर्ट के लिए विदेशी यात्रा करते है।
2 min read
• •
Updated: 29 May 2022, 3:33 PM IST
airport
airport

आज दुनिया के सभी देशों में काफी तरक्की कर ली है। लोगों की जीवनशैली भी काफी एडवांस हो गई है। पहले के जमाने में लोग के पास सुखसुविधाएं और साधन नहीं थे। इसलिए वे पैदल ही एक शहर से दूसरे शहर जाया करते थे। धीरे धीरे बस, कार और ट्रेन का विकास हुआ। जिससे लोगों का जीवन काफी आसान हो गया है। आज के समय में हर देश के पास एडवांस टेक्नॉलोजी है। लोगों के पास हर प्रकार की सुख सुविधाएं है। आज चंद पल में लोग एयरप्लेन की मदद से कोसों दूर जा सकते है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में पांच देश आज भी ऐसे है जहां पर एयरपोर्ट नहीं बने हुए है। आइए जानते है वो कौन कौन से देश है जिनके पास आज भी एयरपोर्ट नहीं है।

मोनाको
मोनाको देश की बात करे तो यह पश्चिमी यूरोप में बसा हुआ है। इसको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश माना जाता है। मोनाको फ्रांस और इटली के बीच में है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां के लोगों के पास काफी पैसा है। लेकिन यहां पर एयरपोर्ट नहीं बना हुआ है।


वैटिकन सिटी
वैटिकल सीटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। यह पूरा देश सिर्फ 109 एकड़ जमीन पर बसा हुआ है। इस देश में भी एयरपोर्ट नहीं है। वेटिकल सीटी जाने के लिए नजदीक एयरपोर्ट रोम जाना पड़ता है।

यह भी पढें- आखिर ट्रैफिक लाइट का रंग लाल, हरा और पीला ही क्यों होता है, जानिए हर रंग का मतलब


सैन मारिनो
इस लिस्ट में सैन मारिनो देश का नाम भी शामिल है। यह भी छोटा देश ही है। सैन मारिनो में भी आपको एक भी एकयपोर्ट नहीं मिलेगा। यहां के लोगों को एयरपोर्ट के लिए नौ मील दूर जाना पड़ता है।

लिकटेंस्टीन
ऑस्ट्रिया और जर्मनी के बीच बसा लिकटेंस्टीन भी छोटा देश है। यहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है। यहां आने वाले कार, बोट या रेल के जरिये देश में घूमते हैं। एयरपोर्ट के लिए यहां के लोगों को स्विट्ज़रलैंड जाना पड़ता है।

यह भी पढें- ट्रेनों में लाल, नीले और हरे रंग के डिब्बे क्यों होते हैं? जानिए हर रंग का खास मतलब


अंडोरा
अंडोरा यूरोप का छठां सबसे छोटा देश है। दुनिया के 16वे सबसे छोटे देश में अंडोरा करीब 468 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश में भी आपको एयरपोर्ट नहीं मिलेगा। यहां पर भी लोग बस और ट्रेन में ही सफर करते है।

Published on: