अपने देश में बहुत से लोग ट्रेन में यात्रा करना पसंद करते है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें ट्रेवल करना सुविधाजनक और किफायती भी होता है। गरीब और अमीर सभी के लिए ट्रेन में सफर करना पसंद करते है। भारतीय रेल एशिया का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना करीब 23 मिलियन लोग ट्रेन में यात्रा करते है। आपने भी कई बार ट्रेन में यात्रा की होगी। आपने कभी सोचा है कि ट्रेनों में लाल, नीले ओर हरे रंगी की बोगियां ही क्यों होती है। यह अलग अलग कलर रखने की क्या वजह और इसका क्या मतलब होता है। आइए जाते है इसके पीछे की वजह।