
क्या आप जानते हैं कि, आपका आईक्यू लेवल कैसा है? क्या आपको लगता है कि आपके पास दूसरों से बेहतर दिमाग है। अगर हां तो आपके लिए एक जबरदस्त चैलेंज है। इस चैलेंज के जरिए ना सिर्फ आपके आईक्यू लेवल का खुलासा होगा, बल्कि आपकी पर्सनालिटी के राज भी खुल जाएंगे। इस चैलेंज से पहले जरा ऑप्टिकल इल्यूजन के बारे में थोड़ा जान लें। दरअसल ऑप्टिकल इल्यूजन आंखों का भ्रम होता है। ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों पजल के रूप में खूब पसंद किए जा रहे हैं। आपको भी ऐसे ही एक ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर दिखाई जा रही है। इस तस्वीर को देखकर आपको इस चैलेंज को पूरा करना होगा।
क्या है ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज?
इस तस्वीर में आपको एक महिला और खूबसूरत फूलों से भरे गुलस्ते या वास दिखाई दे रहे होंगे। लेकिन आपके लिए जो चैलेंज हैं वो इस तस्वीर में महिला के अलावा छिपे दो और चेहरों की पहचान करना है।
इस तस्वीर में आपको खोज निकालना है दो दूसरे चेहरे। खास बात यह है कि इसके लिए आपके पास सिर्फ 10 सेकेंड का समय है। यानी 10 सेकेंड में आपने इस तस्वीर में छिपे हुए दो अन्य चेहरे भी खोज लिए तो आपका आईक्यू लेवल वाकई दूसरों से काफी बेहतर है।
यही नहीं इसके साथ ही आपकी पर्सनालिटी का राज भी खुल जाएगा कि, आप चीजों को बारीकी से देखने में सक्षम हैं। आप चीजें को जल्दी और अच्छे से समझ लेते हैं। आपकी नजरों से कोई बच नहीं सकता है।
क्या आपको दिखे दो चेहरे?
इन सबके बीच क्या आपको इस तस्वीर में छिपे दो चेहरे दिखाई दे रहे हैं। अगर नहीं तो घबराइए मत, क्योंकि कई धुरंधर इस तस्वीर में छिपे दूसरे दो चेहरों को खोजने में नाकाम साबित हुए हैं।
यहां छिपा है जवाब
इस तस्वीर में छिपे हुए दो चेहरों को खोजने के लिए आपको तस्वीर को गौर से देखना होगा। महिला के चेहरे के अलावा इस तस्वीर में जहां फूलों से भरे वास रखे हैं उन्हीं में कलाकार ने दो चेहरों की छवि बनाई है।
अब आपको तस्वीर में छिपे दो चेहरे दिख गए होंगे। अगर अब भी नहीं दिखे हैं तो नीचे दी गई तस्वीर में आपक देख सकते हैं।