Optical Illusion: आज की इस तस्वीर में आपको छिपा हुआ चूहा ढूँढना है वो भी केवल 17 सेकंड में। देखें आपकी नजरें कितनी तेज हैं...
ऑप्टिकल इल्यूजन आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये इल्यूजन दिमाग को चकरा देते हैं तो कुछ आँखों को धोखा देते हैं। कई तस्वीरें घंटों समय बिताने के बाद भी सुलझ नहीं पाती फिर भी लोग उसे सुलझाने में जुटे रहते हैं। ये तस्वीरें आपके दिमाग की कसरत भी करा देती है और इससे आपका दिमाग भी तेज होता है। आपका फोकस बढ़ता है। आज हम भी एक ऐसी तस्वीर लाए हैं जिसमें आपको छिपा हुआ चूहा ढूँढना है और ये इतना आसान नहीं है।
ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरों में आपको अक्सर वास्तविकता नहीं दिखाई देती है। बहुत कम ही लोग वास्तविकता को देख पाते हैं। इस तस्वीर में आपको एक वीरान सा कमरा दिखाई देगा जिसमें सभी समान बिखरे हुए हैं और टूटे फूटे हैं। इसी में कहीं एक चूहा छिपा हुआ है। इसी चूहे को आपको ढूँढना है। आप जरा तस्वीर को देखिए और 17 सेकंड में छिपे हुए चूहे को ढूंढकर दिखाइए।
आपका समय शुरू होता है अब..
क्या आपको चूहा दिखाई दे गया ? अगर नहीं तो एक बार फिर से तस्वीर को देखिए शायद आपको चूहा दिखाई दे जाएगा। बस आपको थोड़ा फोकस करना होगा तो आपको चूहा दिखाई दे जाएगा।
यदि अभी भी आपको चूहा दिखाई नहीं दिया तो कोई बात नहीं हम आपके लिए जवाब भी लाए हैं। हमने तस्वीर में जहां चूहा छिपा है उसे मार्क कर दिया है। अब इस तस्वीर को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और उन्हें कॉनफ्यूज करें।