हॉट ऑन वेब

Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है चूज़ा, 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो मान जाएंगे कि आप हैं जीनियस

Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को देखकर दिमाग तो चकरा जाता है ही, पर इन्हें सॉल्व करने में मज़ा भी आता है। साथ ही दिमाग की कसरत भी हो जाती है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर।
2 min read
optical_illusion_image_1.jpg

ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आंखों का धोखा। अक्सर ही सोशल मीडिया या किसी अन्य वेबसाइट पर ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। इसकी वजह होती है इनमें छिपी पहेली। दरअसल ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों में लोगों को बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता और लोग काफी कोशिश करने के बाद भी ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों में बताई हुई छिपी चीज़ को नहीं ढूंढ पाते।

हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़ेदार तो है ही, साथ ही इससे दिमागी कसरत भी हो जाती है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको एक छिपा हुआ चूज़ा यानी कि मुर्गी का बच्चा ढूंढ़ना है।

क्या आप ढूंढ सकते हैं तस्वीर में छिपे चूज़े को?

ऊपर दी हुई तस्वीर में एक खेत दिखाया गया है। इस खेत में कई सफेद और पीले फूलों की भरमार हैं। साथ ही हरी-हरी घास, झाड़ियाँ और पेड़ भी। पर इस तस्वीर में एक चूज़ा भी छिपा हुआ है। अगर आपने इस छिपे चूज़े को 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।

चलिए देते हैं एक हिंट

अगर आप चूज़े को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपको एक हिंट देते हैं। यह चूज़ा आपकी नज़रों के सामने ही है। और फूलों के आस-पास।

क्या आप उस छिपे हुए चूज़े को ढूंढ पाएं?

अगर आपने तस्वीर में छिपे चूज़े को 10 सेकंड में ढूंढ लिया, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में चूज़ा कहाँ छिपा है।

कहाँ हैं चूज़ा?

तस्वीर में चूज़ा कहाँ छिपा है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दाहिने तरफ कुछ ही दूरी पर फूलों के पास चूज़ा दिखाई देगा। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने चूज़े पर लाल सर्किल भी बना दिया है।

Updated on:
28 Jun 2023 03:56 pm
Published on:
27 Mar 2023 05:01 pm