हॉट ऑन वेब

Optical Illusion: अगर 8 सेकंड में तस्वीर में छिपे टाइगर को ढूंढ लिया तो मान जाएंगे कि आप हैं जीनियस

Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों को अक्सर ही हम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते देखते हैं। कई वेबसाइट्स पर भी ऑप्टिकल इल्यूज़न की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें अपनी पहेली की वजह से वायरल भी हो जाती हैं। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूज़न की तस्वीरों को देखकर दिमाग चकराता है, पर इनकी पहेली सॉल्व करना मज़ेदार भी होता है। साथ ही इन्हें सॉल्व करने से दिमागी कसरत भी हो जाती है। आइए इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर नज़र डालते हैं।

2 min read
optical_illusion_hidden_tiger.jpg
Can you find hidden tiger in above image?

ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आंखों का धोखा। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कई वेबसाइट्स पर भी इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें ट्रेंड करती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़ेदार होने के साथ ही दिमागी कसरत भी करा देता है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको एक तस्वीर में छिपे हुए एक टाइगर को ढूंढ़ना है।


तस्वीर में छिपा है टाइगर, क्या ढूंढ सकते हो आप?

ऊपर दी हुई तस्वीर में एक पार्क दिखाया गया है जिसमें बच्चे खेल रहे हैं और एक महिला बेंच पर बैठ है। महिला के साथ बेंच पर एक बिल्ली भी है। पर इस तस्वीर में एक टाइगर भी छिपा हुआ है। अगर आपने इस छिपे टाइगर को 8 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।

आपको हो आसानी, इसलिए पेश है एक हिंट

अगर आप तस्वीर में छिपे टाइगर को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। यह टाइगर नीचे की तरफ है।

क्या आपको मिला तस्वीर में छिपा टाइगर?

क्या आपको तस्वीर में छिपा टाइगर मिला? और क्या आपको इसमें 8 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में टाइगर कहाँ छिपा है।

तस्वीर में कहाँ छिपा है टाइगर? चलिए जानते हैं

तस्वीर में टाइगर कहाँ छिपा है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नीचे दाहिने ओर टाइगर छिपा है। इसे दिखाने के लिए हमने इस हिस्से को हाईलाइट कर दिया है जिससे आपको आसानी से छिपा टाइगर दिख जाए।

Published on:
15 Dec 2023 05:15 pm