दुनियाभर में आए दिन ही एक्सीडेंट्स होते रहते हैं। एक्सीडेंट्स सिर्फ सड़क पर ही नहीं, बल्कि कहीं भी हो सकते हैं। एक्सीडेंट्स होने के कई कारण हो सकते हैं, पर इनमें से एक बड़ा कारण है ध्यान न देना। अक्सर ही लोगों का ध्यान न होने की वजह से एक्सीडेंट्स हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक स्केट-पार्क में, जहाँ एक स्केटर की एक महिला और उसके बच्चे से जोरदार टक्कर हो जाती है। इसका वीडियो भी हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।