डिलीवरी मैन की नौकरी जितनी आसान लगती है, उतनी आसान होती नहीं है। अक्सर ही डिलीवरी मैन को अपनी नौकरी के दौरान परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ये परेशानियाँ अलग-अलग वजहों से हो सकती हैं। आजकल सोशल मीडिया के इस दौर में जहाँ अलग-अलग तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, कई बार डिलीवरी मैन के सामान डिलीवर करने के वीडियो भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में शेयर किया गया है जिसमें डोरडैश (DoorDash) का एक डिलीवरी मैन एक घर सामान डिलीवर करने जाता है पर वहाँ कुछ ऐसा होता है कि उसे भागना पड़ जाता है।