दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो स्टंट के दीवाने होते है। ऐसे लोग अलग-अलग तरह के स्टंट करना पसंद करते हैं। स्टंट्स अगर खतरनाक भी हो तो भी ऐसे लोग घबराते नहीं है और उन्हें करते हैं। कई लोग अलग-अलग व्हीकल्स पर भी स्टंट करते हैं। इनमें साइकिल पर स्टंट भी शामिल है। पर स्टंट के इन दीवानों के स्टंट हर बार वैसे नहीं होते जैसे उन्होंने सोचा होता है। कई बार स्टंटबाजी लोगों पर भारी पड़ जाती है और उनके साथ ऐसा कुछ होता है जिससे उन्हें दिन में तारें दिख जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो साइकिल पर स्टंट कर रहा था।