
ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आंखों का धोखा। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कई बार कुछ वेबसाइट्स पर भी इस तरह की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर ही इस तरह की तस्वीरें ट्रेंड करती हैं। इनमें छिपी पहेली की वजह से ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़ेदार होने के साथ ही दिमागी कसरत भी करा देता है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको एक तस्वीर में छिपे हुए एक सांप को ढूंढ़ना है।
तस्वीर में छिपा है सांप, क्या ढूंढ सकते हो आप?
ऊपर दी हुई तस्वीर में एक पेड़ की टहनी दिखाई गई है जिस पर कई पत्ते दिख रहे हैं। पर इस तस्वीर में एक सांप भी छिपा हुआ है। अगर आपने इस छिपे सांप को 5 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।
आपको हो आसानी, इसलिए पेश है एक हिंट
अगर आप तस्वीर में दिखाई टहनी पर छिपे सांप को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। यह सांप आपकी नज़रों के सामने है।
क्या आपको मिला तस्वीर में छिपा सांप?
क्या आपको तस्वीर में छिपा सांप मिला? और क्या आपको इसमें 5 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में सांप कहाँ छिपा है।
तस्वीर में कहाँ छिपा है सांप? चलिए जानते हैं
तस्वीर में सांप कहाँ छिपा है, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बीच में हल्का सा दाहिने ओर सांप दिखाई देगा। आपको इसे देखने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हमने सांप पर पीला सर्किल भी बना दिया है।