
सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क हादसे की घटना के वीडियो वायरल होते रहते है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते है जिनको देखकर उन पर विश्वास करना काफी मुश्किल होता है। कई बार खतरनाक एक्सीडेंट में भी इंसान की जान बच जाती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उनके शरीर पर एक खरोंच भी नहीं आती है। इसी प्रकार एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एक बाइक पर माता—पिता के साथ उनका एक छोटा सा बच्चा भी जा रहा होता है। लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है कि चलती गाड़ी दंपत्ति गिर जाते है। इसके बावजूद बाइक अपने आप चलती रहती है। काफी दूर जाकर वह बच्चा गिरता, उसको चोट नहीं गलती है। इस वीडियो को देखकर आपको फिल्म टार्जन वंडर कार की याद आ जाएगी।
सेाशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते है कि एक सड़क पर बहुत सी कारें, ट्रक आदि वाहन चल रहे हैं। एक बाइक पर एक दंपत्ति भी जा रहा है। बाइक के आगे टंकी पर उनका छोटा बच्चा भी बैठा हुआ है। उनकी बाइक एक कार के पीछे थी। कार वाले ने जब कार को थोड़ा साइड में लिया तो बाइक वाले ने साइड से निकालने की कोशिश की लेकिन आगे एक स्कूटी चल रही थी, जो बाइक सवार शख्स को नजर नहीं आई और उनकी बाइक स्कूटी से टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार दंपत्ति नीचे सड़क पर गिर जाते है।
इस वीडियो को देखकर लोग इसको चमत्कार बता रहे है। दरअसल, टक्कर लगने के बाद दंपत्ति तो नीचे सड़क पर गिर जाते है, लेकिन बच्चा और बाइक नहीं गिरते है। अपने आप बाइक सड़क पर चलती रहती है और बच्चा बाइक पर ही बैठा रहता है। वीडियो देखकर ऐसा लगेगा कि छोटा बच्चा ही बाइक चला रहा है। वीडियो के अनुसार, वह बाइक बच्चे को लेकर करीब 500 मीटर तक चलती रही और बाद में उसे डिवाइर किनारे लगी झाड़ियों में सुरक्षित तरीके से गिरा दिया। झाड़ियों और घास में गिरने से बच्चे को बिल्कुल भी चोट नहीं आई।
ट्विटर पर इस वीडियो @HasnaZarooriHai नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जब लोग भागकर बच्चे के पास जाते हैं तो बच्चा बिल्कुल सुरक्षित मिलता है। वहां सड़क पर ट्रक भी चल रहे थे लेकिन बच्चे को खरोंच तक नहीं आई। लोग इस वीडियो को देखकर इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।