30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां कर रही थी डेकोरेशन, गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गई बेटी, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गई। एक बार देखने में तो आपको ऐसा ही लगेगा जैसे बच्ची गुब्बारों के साथ हवा में उड़ रही है लेकिन वीडियो को ध्यान से देखने पर आपको इसकी सच्चाई का पता चलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 29 Dec 2022, 3:24 PM IST

viral video

viral video

आपने देखा होगा बहुत से लोग काम को लेकर इतना डूब जाते हैं कि आसपास क्या हो रहा है यह पता नहीं चलता। आपने देखा होगा कि कई बार परिवार के बड़े सदस्य किसी काम में बिजी रहते हैं और पास में छोटे बच्चे बैठकर देखते रहते हैं। कई बार यह बच्चे कुछ ऐसा कर देते हैं जो उनको नहीं करना चाहिए था। इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आती रहती है जिनको देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सोशल मीडिया पर इस प्रकार के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला डेकोरेशन करने में बिजी रहती है, तभी गुब्बारों के साथ उसकी बेटी हवा में उड़ने लग जाती है। यह नजारा देखकर हर कोई दंग रह जाता है आइए जानते हैं पूरा मामला।

डेकोरेशन में बिजी थी महिला
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने घर के बाहर कुछ डेकोरेशन करती दिख रही है। उसके पास ही में एक बड़ी टेबल रखी है। टेबल पर एक छोटी सी बच्ची बैठी हुई है। बच्ची की पीठ पर बहुत से गुब्बारे बंधे हुए हैं। मां डेकोरेशन करने में व्यस्त थी, तभी बच्ची के साथ कुछ ऐसा होता है कि मां के होश उड़ जाते हैं और वह डेकोरेशन छोड़ बच्ची को बचाने के लिए दौड़ पड़ती है।

गुब्बारों के साथ हवा में उड़ने लगी बेटी
इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट Figen से पोस्ट किया गया है। बता दें कि यह इस अकांउट से अक्सर हैरान कर देने वाले वीडियो शेयर होते रहते है। हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला डेकोरेशन करने में बिजी थी तो उसकी बच्ची गुब्बारों के साथ हवा में उड़ती हुई नजर आती है। मां भागकर जाती है और बच्ची को पकड़ लेती है। इसके बाद उसको फिर से टेबल पर बैठा देती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Viral Video: कोरोना से बचने के लिए शख्स ने बनाया जुगाड़ू मास्क, देखकर कहेंगे गजब है यार

गौर से देखने पर पता चलेगी सच्चाई
इस वीडियो को एक बार देखने से तो यही लगता है कि बच्ची गुब्बारों के साथ ही हवा में उड़ रही है। जब आप गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि सच्चई कुछ और ही है। दरअसल वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि पीछे कोई शख्स खड़ा है जो नजर नहीं आ रहा है। किसी ट्रिक से उसको छिपा दिया है। जब बच्ची हवा में उड़ती है तो आपको उस शख्स का मूवमेंट नजर आएगा। वह शख्स ही बच्ची को अपने हाथों से हवा में उठाता नजर आ रहा है। यूजर्स इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Video:पटरियों के बीच फंसा शख्स, चलती ट्रेन के नीचे से ऐसे निकला बाहर, दिल दहला देने वाला मंजर