30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video:पटरियों के बीच फंसा शख्स, चलती ट्रेन के नीचे से ऐसे निकला बाहर, दिल दहला देने वाला मंजर

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनको देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इनमें से कई वीडियोज खतरनाक एक्सीडेंट के भी होते हैं।ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन के नीचे से बाहर निकलता नजर आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Dec 2022, 3:25 PM IST

Viral Video

Viral Video

इंटरनेट पर हर रोज बड़ी संख्या में वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनको देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इनमें से कई खतरनाक एक्सीडेंट के भी होते हैं। कई बार खतरनाक एक्सीडेंट में भी किसी किसी को खरोंच तक नहीं आती। इसको लोग ईश्वर का चमत्कार मानते हैं। कुछ लोग जानबूझकर खतरों के खेलते है। अपनी जान को जोखिम में डालकर वीडियो बनाते है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स चलती ट्रेन के नीचे से बाहर निकलता नजर आ रहा है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स पटरियों के बीच फंसा नजर आ रहा है। वह पटरियों पर लेटा हुआ है। माना जा रहा है कि युवक गिरकर वहां फंस गया। तभी पटरी पर ट्रेन आ जाती है। वीडियो में देख सकते है कि ट्रेन शख्स के ऊपर से गुजर रही है। युवक खुद को और अपने सामान को बचाने की कोशिश करता है। खास बात यह हैकि उसके चेहरे पर डर बिल्कुल भी नहीं आ रहा। ऐसा लग रहा है कि यह जानबूझकर स्टंट किया गया।


वीडियो में यह शख्स चलती ट्रेन के नीचे से बाहर आने की कोशिश करता नजर आ रहा है। सबसे पहले शख्स ने अपना बैग पटरियों के बाहर की तरफ फेंका। इसके बाद वह ट्रेन के पहियों से बचने की कोशिश करता हुआ बाहर आने का प्रयास करता है। वह शख्स चलती ट्रेन के नीचे से पटरियों के बाहर आने में कामयाब भी हो जाता है।

यह भी पढ़ें- चीन में कोरोना बेकाबू: आलू से बुखार उतार रहीं महिलाएं, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम


वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन की स्पीड ज्यादा नहीं थी। वहीं शख्स ने जो काम किया, वह बहुत खतरनाक था। जरा सी चूक से शख्स के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। हो सकता है इस हादसे में युवक की जान भी जा सकती थी। इस खतरनाक वीडियो को ट्विटर पर Morbid Content नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कहां का है।

यह भी पढ़ें- Viral Video: झरने के नीचे बैठे थे लोग तभी आ गई बाढ़, तिनके की तरह बह गए लोग