30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video: झरने के नीचे बैठे थे लोग तभी आ गई बाढ़, तिनके की तरह बह गए लोग

सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देने वाले वीडियोज भी वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो एक्सीडेंट या दुर्घटनाओं के होते हैं। कई बार खौफनाक हादसे भी कैमरे में कैद हो जाते हैं और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Dec 2022, 3:04 PM IST

people sitting under waterfall swept away in flood

people sitting under waterfall swept away in flood

सोशल मीडिया पर आए दिन कई हैरान कर देने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग झरने में नहाते नजर आ रहे हैं लेकिन अचानक एक बड़ा हादसा होता है। यह पूरी घटना वीडियो बना रहे शख्स के कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं और आदमी का एक समूह झरने के नीचे बैठकर आनंद लेता हुआ नजर आ रहा है। वे सब लोग इस बात से अनजान थे कि अगले पल क्या होने वाला है। तभी चंद सेकेंड बाद ही पानी की तेज लहर आई और सभी पर्यटकों को बहा ले गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि सभी पर्यटक उसमें बहने लगे। दो चार लोगों को छोड़कर सभी पर्यटकों को अचानक आई बाढ़ में बह जाते है।


बताया जा रहा है कि यह हैरान कर देने वाला वीडियो 2021 का है। रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना फिलीपींस में हुई थी। अब यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को "Tansu Yegen" नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है। इसको शेयर करने का मकसद लोगों को सोशल मीडिया लाइक्स से ज्यादा अपनी लाइफ के प्रति सीरियस होने के लिए जागरुक करना है। वायरल वीडियो में फिलीपींस के झरने पर पर्यटकों के एक समूह को अचानक आई बाढ़ से बहता हुआ देखा गया।

यह भी पढ़ें- चीन में कोरोना बेकाबू: आलू से बुखार उतार रहीं महिलाएं, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम


खबरों के अनुसार, फिलीपींस में हुए इस भयानक हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल दहला देने वाला ये वायरल वीडियो 2021 में फिलीपींस में हुई टिनबदान जलप्रपात त्रासदी का है। अब इसका वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो को अब तक 80 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी।

यह भी पढ़ें- मुर्गे को डराना लड़के को पड़ा महंगा, हुआ कुछ ऐसा, जिंदगीभर रखेगा याद