30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Viral Video: कोरोना से बचने के लिए शख्स ने बनाया जुगाड़ू मास्क, देखकर कहेंगे गजब है यार

महामारी कोराना वायरस से बचने के लिए सबसे अहम सैनेटाइज़र और मास्क होते हैं। आज बाजार में अलग-अलग डिज़ाइन और ब्रांड मार्केट में कोरोना के नए-नए वैरिएंट्स के साथ अपडेट होते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मास्क इस वक्त चर्चा में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Dec 2022, 3:25 PM IST

man uses unique mask

man uses unique mask

जानलेवा कोरोना वायरस एक बार फिर दुनियाभर में कोहराम मचा रही है। चीन, अमरीका और जापान सहित कई देशों में महामारी तेजी से फैल रही है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की वजह से मर रहे है। चीन सहित कुछ देशों में हालत बहुत खराब हो गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दुनिया के सभी लोग डरे हुए है। कोविड-19 से बचने के लिए एक बार फिर सभी सेनेटाइजर और मास्क का इस्तेमाल करने लग गए है। लोग भी अपने बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर रहे है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक शख्स ने कोरोना से बचने के लिए जुगाडू मास्क लगा रहा है। इस मास्क को बिना हटाए खाना खा रहा है।


आमतौर पर फेस मास्क लगाने के बाद खाते-पीते समय परेशानी होती है। क्योंकि इसको हटाए बिना खाना नहीं खा सकते और ना ही पानी पी सकते है। लेकिन एक शख्स ने ऐसा मास्क तैयार किया है जिसको उतारे बिना ही खाना भी खाया जा सकता है और पानी भी पिया जा सकता है। इस युवक एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो देखकर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी रेस्टोरेंट के अंदर बैठा हुआ है। इस शख्स ने अपने चेहरे पर एक चोंच जैसा मास्क लगा रखा है। इसकी डिजाइन भी देखने लायक है। वह मास्क को बिना उतारे ही कुछ खाने लगता है। इसको देखकर एक बार तो कोई भी चौंक सकता है। वीडियो को देखकर यूजर्स के दिमाग का दही हो रहा है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कहां का है।

यह भी पढ़ें- Video:पटरियों के बीच फंसा शख्स, चलती ट्रेन के नीचे से ऐसे निकला बाहर, दिल दहला देने वाला मंजर


इस वीडियो ट्विटर पर @safiranand नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब तक इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। हजारों की संख्या में इसको लाइक मिल रहे है। वहीं बड़ी संख्या में लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है। इस अजीबोगरीब मास्क का आइडिया देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दिए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे है।

यह भी पढ़ें- चीन में कोरोना बेकाबू: आलू से बुखार उतार रहीं महिलाएं, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम