हॉट ऑन वेब

दो लड़कियों ने लोगों की आंखों में धूल झोंककर ऐसे रचाई ‘शादी’, सच्चाई जान सबके पैरों तले खिसकी जमीन

दो लड़कियों ने भरी भीड़ में एक दूसरे से शादी कर ली और लोगों को कानों-कान खबर नहीं लगी

2 min read
May 28, 2018
people got confused when two girls lied to everyone marry each other
दो लड़कियों ने लोगों की आंखों में धूल झोंककर ऐसे रचाई 'शादी', सच्चाई जान सबके पैरों तले खिसकी जमीन

नई दिल्ली। हमारे आस-पास ऐसी कई घटनाएं होती हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल सा लगता है। हाल ही में एक ऐसी ही एक घटना सामने आई है जो हैरान कर देने वाली है। घटना उत्तर प्रदेश के आगरा की है। यहां दो लड़कियों ने भरी भीड़ में एक दूसरे से शादी कर ली और लोगों को कानों-कान खबर नहीं लगी। इतना ही नहीं घर वालों को भी इस बात की भनक तक नहीं लग पाई कि इस तरह की कोई घटना हुई है। बता दें कि ये दोनों लड़कियां कई साल से एक दूसरे के साथ संबंध में थी और इसी कारण उन्होंने शादी करने का फैसला किया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 20 साल की ये 2 लड़कियां सामूहिक विवाह मंडप में पहुंची। इनमें से एक लड़की दूल्हा बनी हुई थी। इस लड़की ने वहां पर अपना नाम कार्तिक शुक्ला बता कर अपना आधार कार्ड दिखाया तथा रजिस्ट्रेशन करवा लिया। इतना ही नहीं दूल्हा बनी यह लड़की अपने साथ नकली माता-पिता को भी लाई थी जबकि दूसरी लड़की यानी दुल्हन अपने असली परिवार के साथ आई थी। शादी की सभी रस्में अच्छे से निभाई गईं। दुल्हन बनी लड़की के परिजनों को इस बात का पता ही नहीं लगा कि सामने दुल्हें के रूप में एक लड़की ही है। दरअसल, दूल्हा बनी लड़की ने अपना हेयर स्टाइल मर्दों वाला कराया हुआ था तथा कपड़े आदि भी मर्दों के ही पहने हुए थे। जब दुल्हन के परिजनों को पता लगा कि उनकी बेटी का पति एक लड़की है तो हंगामा मच गया। इस दौरान दूल्हा बनी लड़की के साथ मारपीट भी की गई। बता दें कि, आईपीसी की धारा 377 के तहत समलैंगिकता 2013 से भारत में बैन है, परंतु इस प्रकार के विवाह पर अभी तक कोई विशेष कानून नहीं बनाया गया है। मामला जब पुलिस चौकी पहुंचा तो पुलिस वाले भी इस मामले को जानकर हैरान रह गए। उन्होंने यहां मामला दर्ज न करके दोनों लड़कियों को सीधे मैजिस्‍ट्रेट के पास भेज दिया। अब मैजिस्‍ट्रेट ही इन लड़कियों की जिंदगी का फैसला करेंगे।

Published on:
28 May 2018 03:31 pm