हॉट ऑन वेब

स्विमिंग पूल देखकर होटल बुक करना महिला को पड़ा महंगा, चेक-इन करते ही उड़े होश

उन्होंने वियतनाम में एक होटल का आलीशान टेरिस पूल देखकर उसे बुक कर दिया और फिर...

2 min read
May 22, 2018
photo of Woman and hotel pool case of expectation vs reality
स्विमिंग पूल देखकर होटल बुक करना महिला को पड़ा महंगा, चेक-इन करते ही उड़े होश

नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग के जहां कुछ फायदे है वहीं कुछ नुकसान भी है जैसे ऑनलाइन से बर्बाद होने वाला समय और पैसा दोनों बच जाते हैं इसीलिए लोगों को ये ज्यादा सुविधाजनक लगती है। इसके साथ ही अक्सर कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि वो किसी वेबसाइट पर शानदार फोटो देखकर होटल, रिजॉर्ट या गाड़ियां बुक कर देते हैं, लेकिन जब हकीकत में उनकी बुकिंग की गई जगह या चीज सामने आती है तो उम्मीदों पर पानी फिर जाता है और आप ठगा महसूस करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है ट्विटर यूजर जेनी क्रेशॉ के साथ। उन्होंने वियतनाम में एक होटल का आलीशान टेरिस पूल देखकर उसे बुक कर दिया। साइट का नाम बुकिंग डॉट कॉम है। बुकिंग करते समय उन्हें उम्मीद थी कि होटल के पूल से बेहद खूबसूरत नजारा दिखेगा, लेकिन जब जेनी होटल पहंचीं तो उनके सारे अरमानों पर पानी फिर गया।

जेनी जब होटल गईं तो उन्हें पता चला कि वेबसाइट पर दिखाई गई तस्वीर किसी पूल की नहीं, बल्कि हॉट बाथ टब की थी। बता दें कि इसे ऐसे एंगल से खींच कर डाला गया था कि वह किसी रूफ टॉप पूल की तरह दिखाई दे रहा था। जेनी केर्शो ने जब अपने ट्विटर पर यह दोनों तस्वीर पोस्ट की तो वह वायरल हो गई। इसे 1,80,000 बार लाइक और 84,000 से ज्यादा रीट्वीट किया गया। इसके बाद लोगों ने बुकिंग डॉट कॉम को खूब ट्रोल किया। ट्रोल होने के बाद वेबसाइट ने जेनी से होटल की शिकायत दर्ज कराने की बात कही, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां ऑनलाइन शानदार चीजें दिखाकर असल जीवन में लोगों को चीजें पकड़ा दी जाती हैं। ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड अब आम हो चुका है और मेट्रो सिटीज से लेकर सभी छोड़े-बड़े शहरों में लोग ऑनलाइन खरीदारी करने लगे हैं। दुकानों पर घूमकर अलग-अलग रेट और वैरायटी के प्रॉडक्ट में बेस्ट प्रॉडक्ट चुनने की बजाय घर बैठे मोबाइल और लैपटॉप पर खरीदारी करना पसंद करते हैं। पिछले कुछ समय में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी बढ़ चुके हैं, जिनमें ज्‍यादातर लोगों ने शिकायत की है कि उन्होंने ऑनलाइन स्मार्टफोन या ऐसा ही कोई प्रॉडक्ट खरीदा था, लेकिन डिलिवरी के बाद बॉक्स खोलने पर अंदर से साबुन की टिकिया या पत्थर जैसी कोई चीज निकली।

Published on:
22 May 2018 12:08 pm