दरअसल, मुंबई पुलिस की एन्टी नारकोटिक्स सेल को कई दिनों से बार में अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी।
मुंबई: मुंबई पुलिस की एन्टी नारकोटिक्स सेल ने ग्रांट रोड के कल्पना बार में छापा मारा। यहां पुलिस को एक तहखाना मिला, जिसे खुलवाया गया तो अंदर कई लड़कियां मिलीं। बता दें, सेल के डीसीपी शिवदीप लांडे ने खुद तहखाना खुलवाकर लड़कियों को बाहर निकाला। पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस को मिल रही थी अवैध गतिविधियां की सूचना
दरअसल, मुंबई पुलिस की एन्टी नारकोटिक्स सेल को कई दिनों से बार में अवैध गतिविधियां होने की सूचना मिल रही थी। ऐसे में सेल ने एक टीम का गठन किया और ड्रीम लैंड सिनेमा के पास स्थित बार मे रात करीब 12 बजे छापा मारा।
टाॅयलेट के दरवाजे के पीछे था तहखाना, देखकर हैरान रह गइर् पुलिस
बता दें, छापे के दौरान बार में बड़ी संख्या में कस्टमर और बार डांसर मौजूद थी। पुलिस के अंदर जाते ही वहां भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियां भागकर कहीं छिप गईं। डीसीपी शिवदीप लांडे को बार में महिला शौचालय के दरवाजे के पीछे छिपा एक तहखाना दिखा। दीवारों की टाइल्स में पूरी तरह ढंका तहखाना खुलवाने पर वह हैरान रह गए। दरअसल, बार बालाओं को छिपाने के लिए बार मालिकों ने टाॅयलेट के अंदर एक तहखाना बनाया था।
डीसीपी ने खुद खुलवाया तहखाना, अंदर से निकली बार बालाएं
इसके बाद सेल के डीसीपी शिवदीप लांडे ने खुद तहखाना खुलवाकर लड़कियों को बाहर निकाला। तहखाने से कई लड़कियां बाहर निकली। पुलिस ने मामले में 18 कस्टमर और 9 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
तहखाने में न पानी, न हवा
हैरान करने वाली बात यह है कि तहखाने में न तो बिजली है, न ही पानी और न ही हवा पहुंचने का कोई रास्ते बना हुआ था। डीसीपी शिवदीप लांडे ने बताया कि अंधेरे और घुटन में सभी लड़कियां डरी-सहमी सी आड़ी-तिरछी खड़ी थीं। 12 बार बालाओं को वहां से निकाला गया।