हॉट ऑन वेब

रवि बोपारा के वीडियो शेयर करने पर लोगों ने उड़ाया इंजमाम-उल-हक का मजाक

रवि बोपारा ( Ravi Bopara ) ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसको देखकर लोग पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ( Inzamam Ul Haq ) का मजाक उड़ाने लगे।

less than 1 minute read
Apr 06, 2020
Viral Video

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रवि बोपारा ( Ravi Bopara ) सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो पोस्ट किया हैं। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। दरअसल ये वीडियो है ही इतना दिलचस्प कि इसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे।

रवि बोपारा ( Ravi Bopara ) ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर लोगों को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ( Inzamam Ul Haq ) की याद आ गई। बोपारा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''इसे देखकर दिमाग में कौन सा नाम आता है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बल्लेबाज ऑफ साइड पर शॉट खेलता है और एक रन के लिए दौड़ लगाता है, जैसे ही दूसरा रन भागता है नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज जमीन पर गिर जाता है. जिस तरह बल्लेबाज पिच पर गिरता है, उसे देखकर लोग खूब गुदगुदाते है।

अब जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) की दुनिया में पहुंचा वैसे ही कमेंट्स की बौछार हो गई और लोगों ने इंजमाम-उल-हक को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ''पाकिस्तान का आलू...'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ये वीडियो देखकर मुझे समित पटेल की याद आ गई।

Published on:
06 Apr 2020 11:24 am
Also Read
View All