हॉट ऑन वेब

प्लेन में ये क्या खाते दिखे शुद्ध शाकाहारी शिवराज सिंह चौहान! तस्वीर वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रेदश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 5:36 PM IST
shivraj singh chohan
प्लेन में ये क्या खाते दिखे शुद्ध शकाहारी शिवराज सिंह चौहान! तस्वीर वायरल होते ही मचा हड़कंप

नई दिल्ली: मध्य प्रेदश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सीएम शिवराज सिंह चौहान विमान के अंदर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं और उनकी प्लेट में चिकन भी है। दावा किया जा रहा है कि शिवराज सिंह मांसाहारी हैं। चुपके-चुपके मजे से चिकन खाते हैं। हम आपको इस तस्वीर की हकीकत बता रहे हैं।

सीएम को दी गई शर्म करने की सलाह

वायरल तस्वीर के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान विमान के अंदर बैठे हैं। सामने खाने से भरी थाली रखी है। सीएम रोटी तोड़ रहे हैं और थाली में सब्जी के अलावा चिकन भी परोसा गया है। इस तस्वीर के साथ एक मैसेज में शिवराज सिंह चौहान को शर्म करने की सलाह दी गई है। लिखा है, ''शर्म करो शिवराज सिंह चौहान, खुद मीट-मुर्गा खाते हो और जनता के सामने कट्टर हिंदू होने का दिखावा करते हो। शिवराज की फोटो लीक।''

अब जान लेते हैं क्या है सच्चाई?

शिवराज सिंह चौहान की इस वायरल तस्वीर को गूगल पर ‘shivraj singh chouhan eating inside chopper’ कीवर्ड्स डालकर सर्च किया गया। इसके बाद सच्चाई सामने आ गई। मीडिया में छपी कई खबरें मिलीं, जिनमें शिवराज की यह तस्वीर Home-cooked food, nap in chopper, multiple rallies make up Shivraj chouhan’s schedule नाम के शीर्षक के साथ मौजूद थी और उनकी थाली में शुद्ध शाकाहारी खाना रखा था, जिसे एडिटिंग के जरिए थाली में लेग पीस रख दिए गए। इसके बाद तस्वीर को गलत तरीके से वायरल कर दिया गया।

Updated on:
21 Nov 2018, 5:36 PM IST
Published on: