अब सूत्रों की मानें तो मुकुल उपाध्याय की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कई दौर की मुलाकात हो चुुकी है। वह कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मुकुल के साथ कई ब्राह्मण नेता भी भाजपा में शामिल होंगे, फिलहाल अब इस बात पर एक्सरसाइज चल रही है कि और कौन-कौन साथ आएगा। हालांकि इस मामले में भाजपा की तरफ से कोई अधिकृृत जानकारी देने से बच रहे हैं साथ ही मुकुल भी समर्थकों से चर्चा करने की बात कह कर चुप्पी साधे हुए हैं।