15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धचक्र विधान की ये है महिमा, जैन साध्वी ने बताया महात्म्य

— पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहा सिद्धचक्र महामंडल विधान, जैन समाज के लोग ले रहे बढ़ चढ़कर भाग।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 21 Nov 2018, 9:57 AM IST

sidhdhchakra vidhan

sidhdhchakra vidhan

फिरोजाबाद। सिद्धचक्र महामंडल विधान का महात्म्य अपने आप में अनोखा है। इस महात्म्य के करने से शरीर की विभिन्न बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इसके महात्म्य को लेकर जैन साध्वी ने एक छोटी सी कहानी सुनाकर इसके महात्म्य के बारे में बताया। जिसे सुनकर जैन समाज के लोगों में हर्ष छा गया।

टूंडला के जैन मंदिर में चल रहा विधान
टूंडला नगर के एटा रोड स्थित 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में मंगलवार को अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्यप्रकाश जैन और अनिल जैन द्वारा शांतिधारा कर किया गया। मानी दीदी द्वारा सिद्धचक्र विधान के बारे में बताया गया।

समूह की आराधना है सिद्धचक्र
उन्होंने कहा कि सिद्ध भगवानों के समूह की आराधना करना सिद्धचक कहलाता है। दृष्टांत सुनाते हुए उन्होंने कहा कि एक राजा को इस बात का घमंड हो गया था कि सभी उसका दिया हुआ खाते हैं। एक दिन उसने अपनी दोनों पुत्रियों को बुलाया। जिसमें से एक पुत्री ने अपने भाग्य से खाने की बात कही। इस पर राजा नाराज हो गया और उसने पुत्री मेना सुंदरी का विवाह कोढ़ी से करा दिया। जैन मंदिर में उसे सिद्धचक्र विधान करने के बारे में बताया। सिद्धचक्र विधान करने पर उसके पति का कोढ़ दूर हो गया। इस मौके पर कमलेश जैन, अरविंद जैन, सुभाष चन्द्र जैन, अअनिल जैन, मनीष जैन, रविन्द्र जैन आदि मौजूद रहे।