नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तरह मिजोरम विधानसभा का चुनाव नेशनल मीडिया में चर्चा में नहीं है। लेकिन इस बार यहां का चुनाव भी काफी दिलचस्प हो गया है। ऐसा इसलिए कि मिजोरम नॉर्थ ईस्ट का एकमात्र राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार बची है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह यहां पर भी भाजपा की सरकार बनाने की घातक रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके लिए शाह उत्तर-पूर्व में कांग्रेस के पूर्ण सफाए की रणनीति पर काम कर रहे हैं। यानी भाजपा की पूरी तैयारी मिजोरम में भगवा लहराने की है। भाजपा न सिर्फ मिजोरम में अपनी जीत का खाता खोलने में जुटी बल्कि वह यहां सरकार बनाने की संभावना भी तलाश रही है।