कान्हा की नगरी मथुरा के संतों ने गोवर्धन गिरिराज तलहटी के अप्सरा कुंड में राम मंदिर निर्माण के लिए सवा लाख दीपदान कर मनौती मांगी। इस माहा दीपदान में ब्रज विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र और परिषद के सीईओ नागेन्द्र प्रताप ने भाग लेकर अप्सरा कुंड सहित गिरिराज तलहटी में दीपदान किया। ब्रज के संतों का कहना है कि जहां दीपदान किया जाता है वहां सच्चे मन से किया गया काम फलदायक और लाभकारी होता है। वही महंत भारती बाबा ने कहा कि इस पावन दीपदान का उद्देश्य राम मंदिर के निर्माण को समर्पित है। राम मंदिर निर्माण की कामना पूरी होगी।