यज्ञ आयोजक युवक हरिओम मिश्रा ने बताया की हमारा समाज लंबे समय से अयोध्या में राम मंदिर बनने का इंतजार कर रहा है, लेकिन कई वर्षों से तमाम प्रयासों के बावजूद भी राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में हमारे रामलला टेंट में रह रहे हैं, जिसको देखते हुए हम सभी गांव वालों ने मिलकर यज्ञ करने का फैसला किया है। इसके जरिए हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि वही अब अयोध्या में राम मंदिर बनाए।