हॉट ऑन वेब

कार में रखी पानी की बोतल किसी तबाही से कम नहीं, ये छोटा सा Video खोल देगा आपके दिमाग की खिड़कियां

क्या आपको जरा सा भी अंदाजा है कि कार में रखी उस पानी की बोतल की वजह से आपकी कार में आग लग सकती है।
2 min read
Jul 21, 2018
reason why one should not leave plastic water bottle in hot car
कार में रखी पानी की बोतल किसी तबाही से कम नहीं, ये छोटा सा Video खोल देगा आपके दिमाग की खिड़कियां

नई दिल्ली। ऐसी कोई कार नहीं होती जिसमें पानी की बोतल ना राखी हुई हो, आप अगर सफर कर रहे हैं तो साथ में पानी लेकर चलना अच्छी और आवश्यक बात है। पानी जरूरत किसी को कभी भी पड़ सकती है लेकिन कार में राखी पानी की एक बोतल आपके लिए मुश्किल का सबब भी बन सकती है। जी हां आपने सही सुना, आइए जानते हैं ये होता ऐसे है। हम आपको एक डेमो वीडियो दिखने जा रहे हैं जिसे देख आप आगे से कार में पानी की बोतल छोड़ने से पहले हजार बार सोचेंगे। अमूमन लोग अपनी कार में पानी की बोतल रखकर भूल जाते हैं या जानबूझकर छोड़ जाते हैं कि फिर सफर में पानी जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में घंटों तक ही नहीं कई दिनों तक पानी की वो बोतल आपकी कार में रखी रह जाती है। क्या आपको जरा सा भी अंदाजा है कि कार में रखी उस पानी की बोतल की वजह से आपकी कार में आग लग सकती है। हैरान रह गए ना? प्लास्टिक की बोतल में रखा पानी आपकी कार को खाख बना सकने में सक्षम है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, अमरीका के इडाहो इलाके में ऐसी ही घटना हो चुकी है। यहां के रहने वाले शख्स ने अपनी कार में पानी से भरी प्लास्टिक की बोतल छोड़ दी थी। उस समय कार धूप में खड़ी थी जब शख्स कुछ देर बाद अपनी कार में वापस लौटा तो उसने पाया कि उसकी कार से धुआं निकल रहा था। उसने फुर्ती दिखाते हुए कार में लड़ी आग को बुझाया लेकिन खुदा ना खस्ता अगर वह और देर से लौटता तो शायद वह अपनी कार को जलने से ना बचा पाता। अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं हो रहा तो कोई बात नहीं। बीते दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने कार में पानी की बोतल से आग लगने का पूरा सिलसिला दिखाया है।

Published on:
21 Jul 2018 12:47 pm