7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणाः तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘जलेबी’ बाबा ने किया 120 महिलाओं से दुष्कर्म, वायरल वीडियो से मिले सबूत

तंत्र-मंत्र और धर्म-आस्था के नाम पर महिलाओं का यौनशोषण करने वाले कथित बाबाओं की कलई खुल रही है। अब बाबा बालकनाथ मंदिर का पुजारी अमरपुरी गिरफ्त में आया है।

3 min read
Google source verification
Amarpuri of Tohana Fatehabad Haryana

amarpuri baba fatehabad haryana

चंडीगढ़। बीते कुछ सालों से धर्म-तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का यौन-शोषण करने वाले ढोंगी बाबाओं की कलई खुलने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला हरियाणा के जिला फतेहाबाद स्थित टोहाना में बने बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी का सामने आया है। मंदिर का पुजारी अमरपुरी जिसे बिल्लू या जलेबी बाबा के नाम से भी जाना जाता है, के एक वायरल हुए वीडियो के बाद खुलासा हुआ कि इसने 120 महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाए। वीडियो में महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे अमरपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अमरपुरी को गिरफ्तार किया और फिर उसके ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को इस पुजारी के 120 महिलाओं से संबंध बनाने के वीडियो मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पहले प्रेतबाधाओं के नाम पर अमरपुरी महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद तंत्र-मंत्र के नाम पर उन्हें अकेले में बुलाकर नशीली दवा दे देता था। महिला के बेहोश हो जाने पर यह बाबा उनके साथ दुष्कर्म करता था और इस दौरान उनका वीडियो भी बना लेता था। इतना ही नहीं, बाद में इस वीडियो को वायरल करने के नाम पर बिल्लू महिलाओं को ब्लैकमेल करता था और खूब रकम बंटोरता था। कई महिलाओं को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध भी बनाता था।

बारातियों को रसगुल्ला देने से किया मना तो जमकर की पिटाई, लड़की वालों ने रोक दी शादी

पुलिस का कहना है कि हरियाणा के टोहाना में बने बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी अमरपुरी उर्फ बिल्लू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली। डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने गुरुवार को तीन पुलिस टीमें बनाईं और बिल्लू को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस ने बिल्लू के खिलाफ बलात्कार, आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तारी के दौरान की गई छापेमारी में पुलिस को बाबा के पास से 120 वीडियो बरामद हुए। इन वीडियो को बिल्लू ने महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान रिकॉर्ड किया। इसके अलावा पुलिस ने तंत्र-मंत्र का तमाम सामान और नशीली गोलियां भी बरामद की हैं।

पुलिस के मुताबिक पुजारी का असल नाम अमरवीर है और वो पंजाब के मानसा से करीब 20 साल पहले हरियाणा के टोहाना में आ गया था। बिल्लू ने यहां जलेबी की दुकान भी लगाई और कुछ स्थानीय लोग उसे जलेबी बाबा भी पुकारते थे। काफी पहले इसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पत्नी के चले जाने के बाद बिल्लू ने पंजाब में करीब दो वर्षों तक तंत्र-मंत्र विद्या सीखी और फिर वापस लौट आया।

जलेबी बाबा यानी बिल्लू तंत्र-मंत्र के अलावा सम्मोहन भी कर लेता था और इसी के दम पर वह महिलाओं को अपने कब्जे में कर लेता था। अपनी फरियाद लेकर उसके पास पहुंचने वाली महिलाओं को वो झाड़-फूंक के नाम पर नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद घिनौनी हरकत करता था। बिल्लू ने अपना कमरा भी ऐसे बनाया था कि वो इन कामों का अंजाम दे सके। तीन दरवाजों वाले इसके कमरे में वो गुप्त रास्ते से अपना शिकार लाता था और समाधि जैसी बनी जगह पर दुष्कर्म करता था। यहां उसने छिपे हुए सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे, जिनसे वो दुष्कर्म का वीडियो बनाता था।

चौंकाने वाला खुलासाः हमलावरों के निशाने पर देश में 13 वीवीआईपी के आईफोन

पुलिस ने इस संबंध में दो महिलाओं और एक पुरुष को भी हिरासत में लिया है। वहीं, अदालत ने अमरपुरी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने अमरपुरी का शिकार बन चुकीं महिलाओं से सामने आकर उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की भी अपील की है। बता दें कि करीब नौ माह पहले भी पुलिस ने अमरपुरी को बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। एक महिला द्वारा दर्ज कराए गए केस में पुलिस ने पहले उसे पकड़ा लेकिन बाद में वह जमानत पर बाहर निकल आया था।