
नई दिल्ली। इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना वायरस (coronavirus) का दंश झेल रही है। ताजे आकड़ों के मुताबिक एक करोड़ से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 5 लाख से अधिक लोगों की जान जा टुकी है।सबसे बुरे हालात दुनिया से सबसे ताक़तवर देश अमेरीका (Coronavirus in us) का है। यहां 26 लाख से अधिक लोन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इन सब के बीच पिछले कुछ दिनों में एक ही पब जाने वाले 95 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक ही पब से इतने कोरोना (Corona) मरीज मिलने से वहां हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं पब गए लोगों के संपर्क में आने से करीब 12 अन्य लोग भी पॉजिटिव हो गए।
खबरों के मुताबिक इस अमेरिका के Michigan's Harper Restaurant & Brew Pub से जुड़े कुल पॉजिटिव केस की संख्या 107 हो चुकी है। दरअसल, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगा हुआ था। लेकिन अऱ्थव्यवस्था को बिकड़ता देख ट्रंप सरकार ने Lockdown को हटा लिया ।
लॉकडाउन (Lockdown) के बाद जब पब खुला था तो लोगों की भीड़ लग गई और कई लोगो कोरोना संक्रमित हो गए। बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अब पब को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है और ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि पब खुले तो भीड़ न हो।
न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक, पॉजिटिव पाए गए सभी लोग 12 से 20 जून के बीच पब गए थे. सभी पॉजिटिव व्यक्ति 15 से 28 साल की उम्र के हैं। इतने ज्यादा संक्रमित लोगों के मिलने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से अपील की गई है कि अगर वे 12 से 20 जून के बीच पब गए थे तो घर में ही रहें। साथ ही अपनी कोरोना की जांच भी करा लें।
बता दें सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटोज से पता चलता है कि लोग बिना मास्क के भी पब में पहुंचे थे। लोगों ने किसी भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया। न ही कोई मास्क लगाये नजर आया और न ही लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ही ध्यान रखा। जिसकी वजह से इतनी ज्यादा संख्या में लोग संक्रमित पाए गए।