नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी (Galvan Valley) में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प और तनाव जारी है। इस तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कानून की शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए टिकटॉक ( Tik Tok Application ), यूसी ( UC Browser ), शेयरइट ( shareit ) समेत 59 मशहूर चाइनीज ऐप ( Chinese Mobile App ) पर बैन लगा दिया है। इन ऐप्स के ब्लॉक होने का मतलब है कि अब भारतीय यूजर्स इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।