हॉट ऑन वेब

मोबाइल छीनकर भाग रहा था शख्स, लड़की ने पकड़ जमीन पर पटककर किया ये हाल

ब्राजील में एक चोर को छात्रा से फोन चुराने की कोशिश करना भारी पड़ गया।

less than 1 minute read
मोबाइल छीनकर भाग रहा था शख्स, लड़की ने पकड़ जमीन पर पटककर किया ये हाल

नई दिल्ली: ब्राजील में एक चोर को छात्रा से फोन चुराने की कोशिश करना भारी पड़ गया। छात्रा ने चोर को पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और अपने पैरों के बीच ऐसे जकड़ लिया कि उसकी हालत खराब हो गई। चोर छात्रा के चंगुल से अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करते हुए दर्द से छटपटाता रहा।

मार्शल आर्ट जानती है छात्रा

ये भी पढ़ें

आॅपरेशन के दौरान डॉक्टर्स ने गलती से निकाल दी महिला की ​दोनों किडनियां

इंटरनेट पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चोरी करने की कोशिश करने पर शख्स को ऐसा सबक मिला, जिसे शायद वह जिंदगी भर नहीं भूलेगा। दरअसल, उसने जिस छात्रा से फोन छीनने की कोशिश की, वह मार्शल आर्ट जानती है। छात्रा चोर का हाथ पकड़कर लॉक कर देती है और हाथ तोड़ने की धमकी देने लगी। 22 साल की सबरीना ने दोनों पैरों के बीच में से चोर के हाथ को पकड़कर लॉक कर दिया।

...तो नहीं उठाती ऐसा कदम

सबरीना ने बताया कि वह अपने घर के सामने थी तभी दो मोटर साइकिल सवाल उसके पास आए। उनमें से एक आदमी मोटर साइकिल से उतरा और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद मैंने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। सबरीना का कहना है कि शख्स के पास कोई हथियार नहीं थे, इसलिए मैंने यह कदम उठाया।

ये भी पढ़ें

4 कब्रों से रोज गायब हो जाते थे फूल, परिवारवालों ने लगवा दिया खूफिया कैमरा और सामने आई ये हकीकत
Updated on:
19 Nov 2018 11:26 am
Published on:
19 Nov 2018 11:21 am
Also Read
View All