26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आॅपरेशन के दौरान डॉक्टर्स ने गलती से निकाल दी महिला की ​दोनों किडनियां

ऑपरेशन थियेटर में कई बार ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। आज हम आपको ऐसे ही हैरान करने वाले मामले के बारे में बताने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 18 Nov 2018, 4:35 PM IST

Colorado hospital

आॅपरेशन के दौरान डॉक्टर्स ने गलती से निकाल दी महिला की ​दोनों किडनियां

नई दिल्ली: ऑपरेशन थियेटर में कई बार ऐसे चौंकाने वाले मामले सामने आते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। आज हम आपको ऐसे ही हैरान करने वाले मामले के बारे में बताने जा रहे हैं। अमरीका की रहने वाली 73 साल की एक महिला को हफ्ते में तीन बार चार घंटे तक डायलिसिस करवाना पड़ रहा है, जिसके सीधे तौर पर जिम्मेदार वो डॉक्टर्स हैं जिन्होंने इलाज के दौरान गलती से महिला की दोनों किडनी ही निकाल दीं। महिला ने अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

डॉक्टरों ने कही थी किडनी में कैंसर की बात

दरअसल, 73 साल की लिंडा को डॉक्टरों किडनी में कैंसर की बात कही थी। इसके बाद यूनिवर्सिटी आॅफ कोलोराडो हॉस्पिटल में उनका इलाज शुरू हुआ। डॉक्टर ने आॅपरेशन के दौरार गलती से लिंडा की दोनों किडनियां निकाल दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने जब अपनी दो महीने पहले की रिपोर्ट देखी तो उसमें उसकी किडनी में किसी खतरनाक बिमारी का सबूत नहीं था।

बर्बाद हो गई जिंदगी


लिंडा ने कहा, ''आॅपरेशन के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। डायलिसिस की वजह से मेरी जिंदगी तबाह होा चुकी हैं।'' बता दें, लिंडा किडनी ट्रांसप्लांट करवाना चाहती हैं, लेकिन उसे इसके लिए काफी इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि पहले से 95,000 लोग इस कतार में हैं। लिंडा का कहना है कि यह बेहद खौफनाक है, क्योंकि मेरे पास अस्पताल जाने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।