हॉट ऑन वेब

लुटेरे की एक गलती और लूटपाट की कोशिश हुई नाकाम, देखें वीडियो

Robbery Attempt Goes Wrong: सोशल मीडिया पर अक्सर ही लूटपाट के वीडियो सामने आते हैं। पर कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनमें लुटेरे अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाते और वो भी सिर्फ अपनी एक गलती के कारण। हाल ही में इस तरह का एक वीडियो सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2023, 6:29 PM IST
robbery_attempt_goes_wrong_because_of_a_mistake.jpg
Robbery attempt goes wrong

दुनियाभर में अक्सर ही लूटपाट के मामले सामने आते रहते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में आजकल लूटपाट के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। पर कई बार लुटेरे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाते और लूटपाट की घटना को अंजाम नहीं दे पाते। और वो भी सिर्फ अपनी गलती की वजह से। इस तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर अक्सर ही देखने को मिलते हैं जब लुटेरों की एक गलती की वजह से उनकी लूटपाट की कोशिश पर पानी फिर जाता है। इसी तरह का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला है जिसमें एक लुटेरे की छोटी सी गलती से उसकी लूटपाट की कोशिश नाकाम हो जाती है।


बंदूक दिखाकर लूटपाट की कोशिश

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक आदमी ऑफिस जैसे दिखने वाली जगह घुसता है। वह आदमी असल में लुटेरा होता है। अंदर घुसते ही वह काउंटर के पास जाता है, जहाँ एक लड़की खड़ी होती है। काउंटर के पास पहुंचते ही लुटेरा बंदूक निकालकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की शुरुआत करता है।

लुटेरे की गलती से लूटपाट की कोशिश हुई नाकाम

लुटेरा काउंटर के पास पहुंचकर बंदूक निकालकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की शुरुआत तो करता है, पर उसकी कोशिश शुरू होते ही खत्म भी हो जाती है। दरअसल बंदूक निकालते ही लुटेरा गलती से काउंटर के दूसरी तरफ बंदूक गिरा देता है। बंदूक को देखकर काउंटर के दूसरी तरफ खड़ी लड़की डर जाती है।

बंदूक गिरने से लुटेरा भी घबरा जाता है और काउंटर के ऊपर से कूदकर बंदूक वापस पाने की कोशिश करता है। पर इससे पहले कि लुटेरा काउंटर के ऊपर से कूद पाता, लड़की बंदूक उठा लेती है। यह देखकर लुटेरा काउंटर से उत्तर कर तेज़ी से भागता हुआ उस ऑफिस जैसी दिखने वाली जगह से भाग जाता है।

ऐसे में लुटेरे की एक गलती से उसकी लूटपाट की कोशिश नाकाम हो जाती है।

ट्विटर पर लुटेरे की गलती से लूटपाट की कोशिश नाकाम होने के वीडियो को बेहतरीन रिस्पॉन्स है। 2 दिन में ही इसे अब तक करीब 24 लाख लोग देख चुके हैं। साथ ही इस पर अब तक 7,654 लाइक्स, 787 रीट्वीट्स, 144 कोट ट्वीट्स और 355 रिप्लाईस भी मिले हैं। इतना ही नहीं, इस ट्वीट को अब तक 384 लोगों ने बुकमार्क भी किया हैं। इस ट्वीट पर लाइक्स, रीट्वीट्स, कोट ट्वीट्स, रिप्लाईस और बुकमार्क्स बढ़ भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें- गलत तरीके से ओवरटेक करना पड़ा भारी, कार का हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

Published on: